रुचि वीरा सम्मान की रक्षा को जल्द कोई बड़ा राजनीतिक निर्णय लें : आचार्य प्रमोद कृष्णम्
संभल, जुलाई 2 -- ऐंचौड़ा कम्बोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा के बहाने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। गुरुवार शाम विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने रुचि वीरा के मामले को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह पूर्व सांसद जया प्रदा के साथ सपा में अमर्यादित व्यवहार किया गया था, ठीक ऐसा ही व्यवहार अब मुरादाबाद की मौजूदा सांसद रुचि वीरा के साथ भी दोहराने की कोशिश की जा रही है। आचार्य प्रमोद ने रुचि वीरा से अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जल्द कोई बड़ा राजनीतिक निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में उनका सम्मान कतई सुरक्षित नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी का समर्थन आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्यमंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.