गया, मार्च 18 -- शहर के गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की पहल पर बुधवार को रोजगार व कौशल विकास पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। युवा, रोजगार व कौशल विकास विभाग व मगध विश्वविद्यालय नियोजन सूचना और मार्गदर्शन केंद्र के संयुक्त तत्ववधान में करियर काउंसलिंग व योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या डॉ. सीमा पटेल ने छात्राओं को कार्यक्रम के उद्देश्य व लाभों से परिचित करवाया। रुचि, क्षमता व परिस्थितियों के अनुरूप अपने रोजगार का चयन करने की सलाह दी। उन्होंने कॉलेज में चलाए जाने वाले प्रोफेशनल कोर्सेज की भी जानकारी देते हुए छात्राओं को रोजगारपरक शिक्षा से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आकृति कुमारी ने छात्राओं को शिक्षा पाने के बाद सही रोजगार का चयन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम...