रुगड़ीसाई में वज्रपात से युवती की मौत
घाटशिला, जून 3 -- पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के जामदा पंचायत अंतर्गत रुगड़ीसाई में वज्रपात से एक युवती की मौत हो गई है। मृतका का नाम निदिता सरदार (35 वर्ष) है। मिली जानकारी अनुसार निदिता घर के काम के लिए गोबर चुन रही थी। मौसम साफ था, लेकिन अचानक वज्रपात हुआ और निदिता को चपेट में ले लिया। वज्रपात से निदिता का शरीर जल गया और उसकी तुरंत मौत हो गई। घटना की सूचना अंचलाधिकारी पोटका व थाना प्रभारी कोवाली को दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.