रुगड़ीसाई : ठनका की चपेट में आने से युवती की मौत
घाटशिला, जून 4 -- पोटका, संवाददाता। कोवाली थाना क्षेत्र की जामदा पंचायत अंतर्गत रुगड़ीसाई में वज्रपात से एक युवती की मौत हो गई है। मृतका का नाम निदिता सरदार (35 वर्ष) है। जानकारी के अनुसार, निदिता घर के काम के लिए गोबर चुनकर जलाशय में हाथ धो रही थी। मौसम साफ था, लेकिन अचानक तेज आवाज से बादल गरजा और ठनका गिरा, जिसकी चपेट में निदिता आ गयी। ठनका लगने से निदिता का शरीर अंदर से जल गया और उसकी तुरंत मौत हो गई। घटना की सूचना पूर्व मुखिया सुशील सरदार ने अंचलाधिकारी, पोटका व थाना प्रभारी, कोवाली को दी है। निदिता के परिवार और गांव में मातम छा गया। यह भी पढ़ें- रुगड़ीसाई में वज्रपात से युवती की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.