रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित
सोनभद्र, सितम्बर 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में बुधवार की दोपहर बाद से रुक रुक कर हुई बारिश का सिलसिला गुरुवार की शाम तक चलता रहा। लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो गया। वहीं ग्रामीण इलाकों में सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई। बारिश से धान की फसल संजीवनी मिल गई। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण कच्चा घर गिरने से एक वृद्ध की मौत भी हो गई। पिछले 24 घंटे में औसतन 20.5 एमएम बारिश हुई। जिले में बुधवार की दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश के बाद आसमान में बादल छा गए। इसके बाद रुक-रुक कर रिमझिम बरसात शुरु हो गई। बुधवार की शाम से लेकर पूरी रात रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। बारिश का सिलसिला गुरुवार की सुबह भी नहीं थमा। गुरुवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.