अररिया, मई 22 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। मानसून की आहट से पहले शुक्रवार को फारबिसगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और हल्की फुहार पड़ने से वातावरण खुशनुमा बना रहा। मौसम में अचानक आए बदलाव से तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बीते कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बारिश किसी राहत भरी सौगात से कम नहीं रही। हालांकि हल्की बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। यह भी पढ़ें- रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना शहर के हाई स्कूल रोड एवं बिरवान चौक के समीप सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों ...