रामगढ़, मार्च 21 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार और शनिवार को रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश और बीच-बीच में चली तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर तैयार खड़ी रवि फसलों गेहूं और सरसों पर इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं तेज हवा के कारण कई इलाकों में आम के पेड़ों में लगे छोटे-छोटे फल (टिकोर) झड़ने के मामले भी सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश की तीव्रता ज्यादा नहीं रही, लेकिन फसलों के वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह मौसम बदलाव नुकसानदेह साबित हो सकता है। इस समय अधिकांश किसानों की गेहूं और सरसों की फसल पककर तैयार है या कटाई के अंतिम चरण में है।- पकी फसलों पर सबसे ज्यादा खतराक...