फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे से रुक-रुककर हुई हलकी बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं, बारिश से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान अपनी फसल मंडी लेकर पहुंच रहे हैं। कुछ किसानों की फसल सूखने के लिए खेतों में हैं। हल्की बारिश से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है।हल्की बारिश के बाद अधिकतम तापमान तीन डिग्री घटकर 29 पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया।स्मार्ट सिटी में सोमवार रात से ही मौसम बदलने लगा था। देर रात करीब 11:30 बजे हल्की बारिश आई थी। उसके बाद ठंडी हवा ने मौसम को सुहाना कर दिया। वहीं, मंगलवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे और सुबह से ठंडी हवा चल रही थी। दोपहर करीब 12 बजे मौसम साफ हो गय...