चतरा, जनवरी 21 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी इतवार बाजार डीएवी आदर्श विद्यालय के समीप रुक्मिणी वेलफेयर फाउंडेशन का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उप प्रमुख संजय गुप्ता रुक्मिणी वेलफेयर फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य रीना, रेखा, पार्वती, सुनैना रंजू, अंजू रामप्रसाद राणा ब्रह्मदेव यादव दीपेंद्र जी एवं सभी कोर्डिनेटर व शिक्षिका समेत अन्य उपस्थित थे। इस मौके पर रीना ने कहा कि इस फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य जिले में 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए ग्रामीण शिक्षा में सुधार करना और नि:शुल्क प्रारंभिक शिक्षा व आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। उप प्रमुख ने कहा कि फाउंडेशन का लक्ष्य इस वर्ष के भीतर 100 'बाल बाड़ी केंद्र' खोलना है, ताकि साक्षरता दर को बढ़ाया जा सके और बच्चों को सरकारी स्कूलों में जाने के लिए तैयार किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.