औरैया, अप्रैल 18 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बा स्थित शंकर बगिया के शिव मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा का शनिवार को भव्य समापन हुआ। समापन दिवस पर आचार्य राकेश दुबे शास्त्री ने रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित और परीक्षित मोक्ष की मार्मिक कथा का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा पंडाल में अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आचार्य राकेश दुबे ने कहा कि भगवान अपने भक्तों के प्रेम के भूखे होते हैं और सच्चे भाव से भक्ति करने वाले भक्तों के वश में हो जाते हैं। उन्होंने सुदामा चरित का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान कृष्ण के परम सखा सुदामा अत्यंत निर्धन थे, लेकिन उन्होंने कभी भगवान से कुछ नहीं मांगा। वह निस्वार्थ भाव से उनका स्मरण करते रहे। कथा के दौरान आचार्य ने बताया कि भगवान कृष्ण अपने मित्र सुदामा की दयनीय स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.