सोनभद्र, मार्च 10 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। शिवद्वार मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ छठे दिन मंगलवार को भक्तों की भारी भीड़ रही। कथा व्यास श्रीराधे अच्युतानंद शुक्ल ने श्रीकृष्ण, राधा रानी और गोपिकाओं के महारास लीला, उद्धव चरित्र, श्रीकृष्ण का मथुरा गमन और श्रीरुक्मिणी विवाह महोत्सव का बेहद सुंदर वर्णन व विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि श्रीभागवद कथा के सभी अध्यायों में महारासलीला सबसे महत्वपूर्ण हैं। गोकुल की गोपियों का जीवन दिव्य, पावन, पवित्र है,जिनका जीवन चरित्र हमें सिखाता है कि भगवान से नि:स्वार्थ प्रेम आखिर क्या होता है। जीवात्मा का परमात्मा के साथ मिलन ही महारास है। भगवान कृष्ण मुरली बजाकर महारास का आह्वान करते हैं। जमुना के तीरे आकाश से पुष्प वर्षा हो रही है, देवतागण स्वयं संगीत बजा रहे हैं। गोपी गीत कृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.