बक्सर, मार्च 16 -- पेज चार पर फ्लायर ------ श्रीकृष्ण कोरानसराय में गूंजे जयकारे, भगवान के आदर्शों पर चलने का संदेश रुक्मिणी ने भगवान श्रीकृष्ण को पत्र लिखकर अपनी व्यथा प्रकट की फोटो संख्या- 16, कैप्सन- सोमवार को कोरानसराय में श्रीमद्भागवत कथा सुनार्ती विदुषी अंजनी गोस्वामी। डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय स्थित राधेकीर्तन ब्रह्म बाबा परिसर में आयोजित श्री श्री 108 विराट श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा के छठें दिन सोमवार को कथा स्थल भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। कथावाचिक विदुषी अंजनी गोस्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के पावन विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा परिसर जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। कथावाचिका ने बताया ...