इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- भरथना। कल्याण नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को रुक्मणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान आचार्य पं. रामसनेही अवस्थी ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह की कथा सुनाते हुए बताया कि सच्चे प्रेम और अटूट विश्वास के आगे सभी बाधाएं स्वयं समाप्त हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि रुक्मणी की भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट भक्ति और समर्पण ही उनके दिव्य मिलन का कारण बना। कथा के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को जीवन में भक्ति, विश्वास और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।इस दौरान छोटेलाल मिश्रा, कृष्णलाल तिवारी, प्रेमनारायण तिवारी, गिरजेश चौहान, शिवकुमार चौबे, सुरेन्द्र यादव, अजय पोरवाल, रामप्रकाश पोरवाल, रामचन्द्र तिवारी, गोपाल चौबे, अनिल तिवारी एड, अवनीश कुमार, मुल...