रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन झूमें श्रद्धालु
सिद्धार्थ, जून 12 -- बिस्कोहर। भनवापुर क्षेत्र के अहिरौली पड़री स्थित पडेश्वर नाथ मंदिर परिसर में चल रहे रुद्र महायज्ञ के आठवें दिन बुधवार रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास राकेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के कंस वध और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब अधर्म बढ़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। रुक्मिणी विवाह प्रसंग के दौरान पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भक्ति भाव प्रकट किया। वहीं वृंदावन से आए कलाकारों ने महिषासुर वध की जीवंत झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर यज्ञाचार्य अंशु महाराज समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.