रुक्मिणी विवाह और कालिया मर्दन प्रसंग का किया वर्णन
बरेली, मई 31 -- मॉडल टाऊन स्थित श्री हरि मंदिर में रविवार को राष्ट्रीय संत गोविंद देव गिरी महाराज की भागवत कथा के षष्ठम दिवस रुक्मिणी विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। महाराज ने कहा कि कन्हैया गोपियों को आनंद देने के लिए माखन चोरी की लीला करते हैं। गोपियां शिकायत के बहाने कृष्ण से मिलकर आनंदित होती थीं। उन्होंने कालिया मर्दन की कथा भी सुनाई। मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि 1 जून को कथा का विश्राम दिवस केवल सुबह 9 से 12:30 बजे तक होगा। कथा से पूर्व डॉ. बृजेश यादव ने मानस चर्चा की। अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, विश्वनाथ सेकसरिया, कृष्ण कुमार मोहता समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.