अमरोहा, जून 2 -- अमरोहा। रुक्मिणी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में रुक्मणी क्रिकेट टीम ने द आर्यंस को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की। हमजा तुर्क को प्लेयर ऑफ-द-मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी द आर्यंस की टीम 34.3 ओवरों में 144 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान कार्तिक ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। निचले क्रम में उदय वीर ने संघर्ष करते हुए 64 गेंदों में नाबाद 19 जबकि सत्यम ने 15 रन की परी खेली। रुक्मणी की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद उवैस, अंश औलख और अम्मार ने दो-दो विकेट हासिल किए। 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुक्मणी की शुरुआत खराब रही। टीम ने 30 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए। इनके बाद यश भी नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए और 58 रन पर पांच विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। बुरे वक्त में हम्जा तुर्क ने जिम्मेदारी संभाली और...