अमरोहा, जून 20 -- अमरोहा। द आर्यंस क्रिकेट अकादमी के मैदान में चल रहे हॉट वेदर कप अंडर-13 में शनिवार को खेले गए चौथे मुकाबले में रुक्मिणी क्रिकेट अकादमी ने आरआरके क्रिकेट अकादमी को 223 रन से हराया। रुक्मिणी क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवरों में 286 रन बनाए। टीम की ओर से वहाब ने शानदार 109 रनों की शतकीय पारी खेली। जबकि सिद्धार्थ ने 74 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। आरआरके क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में हार्दिक और सोहम ने 2-2 विकेट हासिल किए। 287 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआरके क्रिकेट अकादमी की टीम 15.3 ओवर में 63 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह भी पढ़ें- रुक्मिणी ने आरआरके क्रिकेट अकादमी को हराया टीम की ओर से सोहम ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में द आर्यंस स्कूल के संस्थापक अनिल ...