आजमगढ़, मार्च 27 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवई स्थित शीतला माता मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठें दिन रुक्मिणी-कृष्ण विवाह प्रसंग सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। श्रीधाम वृंदावन से आए कथावाचक राजेश्वर महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के दिव्य मिलन की कथा सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार रुक्मिणी ने श्रीकृष्ण को मन ही मन अपना पति स्वीकार किया और उन्हें पत्र लिखकर विवाह के लिए आमंत्रित किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। कथा के बाद भव्य झांकी निकाली गई। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण औररुक्मिणी विवाह का सुंदर मंचन किया गया। झांकी में सजे कलाकारों ने आकर्षक वेशभूषा धारण कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। झांकी के साथ भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं...