रुक्मणी विवाह प्रसंग पर झूमते रहे श्रद्धालु
मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- खुशहालपुर स्थित शगुन मंडप में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में व्यास व्योम त्रिपाठी ने रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाकर भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। उन्होंने कथा का आरंभ भजन से किया। इसके बाद उन्होंने जैसे ही रुक्मिणी विवाह का वर्णन आरंभ किया श्रद्धालु भजनों के साथ झूमने लगे। इसी दौरान रुक्मणी और कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने पंडाल में प्रवेश किया। सभी ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पूरा माहौल फूलों की होली सा नजर आने लगा। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में पंडित राम कुमार उपाध्याय, गुंजन शर्मा, रजनी सक्सेना, प्रदीप रस्तोगी, सुरेंद्र वार्ष्णे शकुंलता, दीप्ति आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.