रुक्मणी विवाह के प्रसंग पर झूम उठे श्रद्धालु
गौरीगंज, मई 24 -- शुकुल बाजार। मांझगांव के पूरे भवनी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत शनिवार की रात भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी विवाह प्रसंग का भव्य आयोजन किया गया। विवाह उत्सव के दौरान भक्ति गीतों, संकीर्तन और मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और पूरा पंडाल राधे-राधे तथा जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजता रहा। कथा वाचक पंडित राजेश तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मणी के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। इस दौरान आकर्षक झांकियों और धार्मिक माहौल ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। कार्यक्रम के यजमान चंद्र बदन सिंह, बब्बू सिंह, बबलू सिंह, दीपक सिंह सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.