औरैया, फरवरी 18 -- कुदरकोट, संवाददाता। कस्बे के रुक्मणी मंदिर से बुधवार को वार्षिक चौरासी कोस परिक्रमा का शुभारंभ किया गया। परिक्रमा में बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु शामिल हुए। परंपरा के अनुसार यह परिक्रमा विभिन्न मंदिरों से होते हुए पुन: रुक्मणी धाम पर पहुंचकर संपन्न होती है। प्रत्येक माह अमावस्या के दिन कुदरकोट स्थित कुंदनपुर धाम की परिक्रमा निकाली जाती है, लेकिन वर्ष में एक बार होने वाली चौरासी कोस परिक्रमा का विशेष महत्व है। परिक्रमा रुक्मणी धाम मंदिर से शुरू होकर भयानकनाथ मंदिर, मां अलोपा देवी मंदिर मार्ग से कुदरकोट-एरवा कटरा मार्ग होते हुए श्रीकृष्ण मंदिर एरवा कटरा पहुंची। प्रथम दिन श्रद्धालुओं का रात्रि विश्राम मठ मड़ा में होगा। बारह दिनों तक चलने वाली परिक्रमा का समापन पुनावर स्थित महाकालेश्वर मंदिर पर पूर्णाहुति व भंडारे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.