अमरोहा, अप्रैल 19 -- अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट अकादमी के संयोजन में चल रहे रुक्मणी अंडर-19 वनडे कप में शनिवार को रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ब्लू ने स्काईलाइन स्पोर्ट्स क्लब को 69 रन से हराकर जीत दर्ज की। रुक्मणी अकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ब्लू की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 234 रन बनाए। मोहम्मद फैसल ने शानदार 80 रन की पारी खेली, जबकि अंश गौतम ने 40 और अब्दुल रहमान ने 23 रनों का योगदान दिया। स्काईलाइन स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाजी में संस्कार सैनी और पलक सिंह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काईलाइन स्पोर्ट्स क्लब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, इसी बीच पिच पर पहुंचे विशुदीप ने 76 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम को संभालने का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.