रुक्मणी प्रसंग पर देर तक झूमते रहे श्रद्धालु
मुरादाबाद, मई 29 -- पुरुषोत्तम मास में नवाबपुरा स्थित राधा कृष्ण पंचायती मंदिर में शुक्रवार को चल श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास अनिल भारद्वाज रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कथा का आरंभ भजन से किया। इसके बाद हरे कृष्ण हरे कृष्ण ... महामंत्र से माहौल भक्ति मय कर दिया। फिर रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया तो श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की और नृत्य करने लगे। जिससे वातावरण वृंदावन सा नजर आने लगा। मुख्य यजमान अमित शर्मा एवं दीपिका शर्मा आदि रहे। प्रदीप शर्मा, महेश शर्मा, अनुराग त्रिवेदी,अशोक मिश्रा, अभिषेक आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मन के मैल दूर करती है भागवत कथा: चंदन शरण यह भी पढ़ें- कृष्ण ने गोवर्धन उठाकर तोड़ा इंद्र का अभिमान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.