मुरादाबाद, मार्च 24 -- एमपीएस क्रिकेट मैदान में सत्र 1956 से चल रहे अवस्थी मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट की मंगलवार को शुरुआत हुई। पहले दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने सैंट पॉल क्रिकेट एकेडमी को 57 रनों से मात दी। वहीं दूसरे मैच में द आर्यांश क्रिकेट ने एकतरफा जीत दर्ज की। पहला मैच रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और सैंट पॉल क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 195 रन बनाए। टीम के लिए अमन नवाब ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 47 बॉल पर छह छक्के और सात चौकों की मदद से नाबाद 95 रन बनाए। सैंट पाल के लिए गेंदबाजी में यथार्थ व्यस्त ने दो, मशी उल आजम, मोहम्मद रैयान और सोनू कुमार ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सै...