अमरोहा, अप्रैल 11 -- अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ब्लू ने रेड को हरा दिया। 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने मात्र 32 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर सात विकेट से मैच जीत लिया। शुक्रवार को अकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट अकादमी रेड ने 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 220 रन का स्कोर किया। टीम की ओर से साहिब पाशा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 86 गेंदों पर 83 रन जोड़े, जिसमें 11 क्लासिकल चौके शामिल रहे। वहीं, श्रीयांश यादव ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 51 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंकित ने 24 रन का योगदान दिया। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज पिच पर ज्यादा नहीं टिक पाए। रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ब्लू की ओर से गेंदबाजी में शाकिब पाशा ने सात ओवर में 27 रन देकर तीन विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.