रुकी पेंशन दिलाए जाने की मांग को लेकर डीएम को भेजा ज्ञापन
रुद्रपुर, मई 22 -- खटीमा। आधा दर्जन से अधिक राज आंदोलनकारियों की रुकी पेंशन दिलाए जाने को मांग को लेकर एस डी एम के माध्यम सेडीएम को प्रेषित किया है।ज्ञापन में कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की 2024 लास्ट और 2025 प्रारंभ की पेंशन रुकी हुई है जो अब तक प्राप्त नहीं हुई जबकि डीएम कार्यालय से रुकी हुई पेंशनधारकों की डिटेल मांगी गई थी जो कि जानकारी उपलब्ध कराए जाने के तीन माह बीत जाने पर भी नहीं मिली।राज्य आंदोलनकारी जावेद ने कहा कि सभी आंदोलनकारियों की रुकी पेंशन जल्द से जल्द दिलाई जाए अन्यथा वह धरने पर बैठने को विवश होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.