रुकमणी विवाह का मनोहारी वर्णन
बदायूं, मार्च 23 -- कस्बे के शिव मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह के पांचवें दिन वृंदावन से आये कथा व्यास रामलखन शास्त्री ने रुकमणी विवाह का वर्णन किया। कथा के दौरान बीच बीच में झांकियां पेश की गई। पांचवे दिन कथा वाचक ने श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का वर्णन किया। कहा भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गये। मथुरा गमन प्रसंग में अक्रूर जी भगवान को लेने आये। जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा जाने लगे तब सभी ब्रज की गोपियां भगवान कृष्ण के रथ के आगे खड़ी हो गईं और कहने लगी हे कन्हैया जब आपको हमें छोड़कर ही जाना था, तो हम से प्रेम क्यों किया। गोपी उद्धव संवाद, श्री कृष्ण एवं रुकमणी विवाह उत्सव पर मनोहर झांकी पेश की गई। बृज भूषण सिंह, प्रेमपाल सिंह, राजेश कश्यप, राजकुमार चौधरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.