रुकनापुर की दो छात्राओं ने हासिल की शानदार रैंक
लखीमपुरखीरी, अगस्त 28 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय रुकनापुर की दो छात्राओं अनुष्का दीक्षित और नीतू सिंह ने अंतरिक्ष एवं खगोल विज्ञान से जुड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। अनुष्का दीक्षित ने ऑल इंडिया रैंक 159 जबकि नीतू सिंह ने ऑल इंडिया रैंक 183 हासिल की। दोनों छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के आधार पर यंग स्पेस साइंटिस्ट प्रोग्राम के लिए सीधे पात्रता एवं आमंत्रण भी प्राप्त हुआ है। बता दें कि यह परीक्षा पिछले हफ्ते ऑनलाइन आयोजित की गई थी। विद्यालय के शिक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि दोनों छात्राओं ने विज्ञान विषय के प्रति अपनी गहरी रुचि, लगन और प्रतिभा का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं में भी अंतरिक्ष विज्ञान एवं खगोल विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.