लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 1 -- बेलरायां। तिकुनियां कोतवाली के तहत डांगा चौराहे पर राहत परवेज ने अपने घर के आगे के हिस्से में लगी रुई मशीन से रुई धुनकने व बेचने और गद्दे, रजाई आदि भरने का काम करता है। रविवार अपराह्न करीब दो बजे मशीन पर रुई धुनकने के दौरान निकली चिंगारी से रुई में आग लग गई। देखते-देखते आग चारों तरफ फैल गई। इसमें वहां रखी रुई, बाइक, दो साइकिलें, हवा भरने वाली मशीन और इंजन आदि सारा सामान जलकर राख हो गया। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.