मोतिहारी, जनवरी 29 -- मोतिहारी, हिप्र.। डीएम सौरभ जोरवाल ने गुरुवार को डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में जिला के निजी विद्यालय संचालकों के साथ बैठक कर छात्र एवं अभिभावकों के हित में महत्वपूर्ण निर्देश दिए । डीएम ने कहा कि विगत 23 जनवरी को जो प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया था उसका सही से अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि कोई भी विद्यालय संचालक, प्राचार्य विद्यार्थियों को विद्यालय की यूनिफॉर्म, जूते, टाई,पाठ्य पुस्तक, कॉपियों या अन्य स्टेशनरी सामग्री किसी एक ही दुकान या चिह्नित विक्रेता से क्रय करने के लिए बाध्य नहीं करेगा। सभी निजी विद्यालयों के संचालक यह सुनिश्चित करें कि अपने विद्यालय में संचालित प्रत्येक कक्षा के लिये अनिवार्य पुस्तकों की सूची व यूनिफॉर्म का विवरण 10 फरवरी के पूर्व विद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करें तथा विद्यालय परिसर के किसी ...