री-नीट 2026 में बोकारो टॉपर इशान गोप का चिन्मय विद्यालय में स्वागत
बोकारो, जुलाई 20 -- चिन्मय विद्यालय के छात्र इशान गोप ने री-नीट 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इशान ने 720 में से 670 अंक प्राप्त करते हुए 99.972 परसेंटाइल हासिल किया तथा ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 517 प्राप्त की। सफलता के बाद इशान अपने माता-पिता के साथ चिन्मय विद्यालय पहुंचे और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा और उप-प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सिटी सेंटर सेक्टर स्थित आईपैक से भी पढ़ाई कर चुके ईशान के पिता भगिरथ गोप केंद्र सरकार में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता श्वेता कुमारी गृहिणी हैं। यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 में दूसरा स्थान, शिक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.