री-नीट:: मेडिकल छात्रों को कैंपस से बाहर नहीं निकलने के निर्देश
रांची, जून 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। री-नीट के आयोजन के लिए रांची जिले में 21 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान मेडिकल कॉलेज के छात्रों को हॉस्टल या कैंपस से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने मेडिकल कॉलेजों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत मेडिकल छात्रों को परीक्षा संपन्न होने तक कैंपस या हॉस्टल में ही रहने की सलाह दी गई है। आयोग ने मेडिकल कॉलेजों के प्रचार्यों और डीन को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा के दौरान सामान्य परिस्थितियों में छात्रों को छुट्टी न दें। केवल आपातकालीन और अत्यंत विशेष परिस्थितियों में ही उचित कारण बताकर छुट्टी दी जा सकती है। परीक्षा प्रक्रिया की गोपनीयता बनाए रखने और इसे किसी भी बाहरी हस्तक्षेप से बचाने के लिए छात्रों को हॉस्टल या कैंपस के अंदर ही रहने को कहा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.