जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने निजी स्कूलों के द्वारा री-एडमिशन के नाम पर वसूले जा रहे अतिरिक्त शुल्क के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष गुरुवार को धरना दिया। धरना में अभिभावक और बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य शामिल हुए। बाद में महानगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो के नेतृत्व में उपायुक्त के नाम आठ सूत्री मांगपत्र सौंपकर इस मुद्दे पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल हर साल री एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं, जिससे आमलोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से अवैध और अनुचित है, जिस पर प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। धरना के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि री-एडमिशन शुल्क पर रोक लगाई जाए औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.