पलामू, अप्रैल 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू की उपायुक्त समीरा एस ने जिले में संचालित निजी स्कूलों में पुन: नामांकन (री-एडमिशन) के नाम पर शुल्क नहीं लेने का सख्त हिदायत दी है। उपायुक्त ने छह अप्रैल को आदेश जारी करते हुए जिले के सभी निजी स्कूलों के प्राचार्य को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के निर्देश के आधार पर शुल्क समिति गठित करने करने के लिए निदेशित किया था। सभी स्कूलों में शुल्क समिति गठित करने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसी आलोक में सभी स्कूल के प्राचार्य को आदेश दिया गया है कि निजी स्कूलों में अध्यनरत किसी भी छात्र-छात्रा से पुन: नामांकन के नाम पर शुल्क की वसूली नहीं करनी है। इसका उल्लंघन पकड़े जाने पर संबंधित स्कूल के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने पलामू जिले के सभी अभिभावकों से भी अनुरोध किया है कि किसी भी ...