री-इवैल्यूएशन ने बदला इतिहास, तीनों संकायों में देश के नेशनल टॉपर बने झारखंड के होनहार
रांची, जून 23 -- रांची/बोकारो, वरीय संवाददाता। सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) के परिणामों ने झारखंड के दो होनहार विद्यार्थियों की कहानी ही बदल दी है। पुनर्मूल्यांकन के बाद रांची की अवनी केजरीवाल कॉमर्स में और बोकारो के आदित्य मिश्रा साइंस में नेशनल टॉपर बन गए हैं। दोनों छात्रों की इस सफलता ने झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। इसके साथ ही सत्र 2025-26 के बोर्ड परिणाम में झारखंड ने एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया है। अब 12वीं बोर्ड परीक्षा के तीनों संकायों-साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में झारखंड के छात्र देश के शीर्ष स्थान पर काबिज हो गए हैं। आदित्य साइंस में कानपुर की सोनाक्षी गोयल के साथ संयुक्त रूप से 99.60 प्रतिशत अंक के साथ नेशनल टॉपर बने हैं। वहीं, अवनी ने पूर्व की नेशनल टॉपर बोकारो की प्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.