चतरा, फरवरी 9 -- इटखोरी प्रतिनिधि। प्रखण्ड कार्यालय परिसर के सभागार भवन में समाज कल्याण विभाग एवं उगम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में इटखोरी बाल विकास परियोजना अंतर्गत सेक्टर-1 में री-इमेजिन आंगनबाड़ी दो दिवसीय कार्यशाला का सफल शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला में कुल 27 आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सीडीपीओ अर्चना सिंह, सुपरवाइजर मंजू देवी, प्रनेश्वरी किस्कू का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यशाला का संचालन उगम एजुकेशन फाउंडेशन के दो प्रशिक्षित फैसिलिटेटर बिनिता सिंह एवं रागिनी कुमारी द्वारा किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को विद्यालय से जोड़ना तथा उन्हें स्कूल के लिए संज्ञानात्मक, शारीरिक, सामाजिक एवं भावनात्मक रूप से तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान ...