चतरा, दिसम्बर 28 -- चतरा संवाददाता उपायुक्त कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार उगम फाउंडेशन के माध्यम से चतरा जिले में 'री-इमेजिंग आंगनबाड़ी' विषय पर दिनांक 26 दिसंबर एवं 27 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले की सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं तथा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला के दौरान उगम फाउंडेशन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों के प्रारंभिक वर्षों के महत्व को विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में यह स्पष्ट किया गया कि बच्चों के मस्तिष्क का लगभग 90 प्रतिशत विकास आठ वर्ष की आयु तक पूर्ण हो जाता है, ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों की देखभाल अत्यंत संवेदनशीलता के साथ एक कली अथवा पुष्प के समान की जानी चाहिए। दो दिवसीय प्रशिक्षण में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.