रीढ़, गले में भी पहुंच रहा टीबी का बैक्टीरिया
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। फेफड़ों से टीबी का बैक्टीरिया अब शरीर के दूसरे हिस्सों में पहुंच रहा है। मार्च से अगस्त तक चले टीबी मुक्त अभियान के दौरान मरीजों की स्क्रीनिंग में यह बात सामने आई है। टीबी मुक्त स्क्रीनिंग अभियान के दौरान पूरे बिहार में लगभग पांच हजार और मुजफ्फरपुर में 860 मरीजों में एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी पाया गया है। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सीके दास का कहना है कि एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी में बीमारी का बैक्टीरिया शरीर के दूसरे हिस्सों को अपने संक्रमण की जद में ले लेता है। जांच के दौरान गले और रीढ़ में भी टीबी का संक्रमण पाया गया है। टीबी मुक्त अभियान के दौरान मुजफ्फरपुर में 5340 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान टीबी का संक्रमण ग्रंथियों में भी पाया गया।
मेडिकल कॉलेज में भी मिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.