रीस्ट्रक्चरिंग और क्लस्टरिंग के विरोध में आजसू का प्रदर्शन
रांची, मई 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। आजसू छात्र इकाई ने विश्वविद्यालयों और अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रस्तावित रीस्ट्रक्चरिंग एवं क्लस्टरिंग सिस्टम को वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार को स्टेशन रोड में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधीगिरी का परिचय देते हुए संबंधित अधिकारियों को गुलाब के फूल भेंट कर अपनी मांगों से अवगत कराया। प्रदर्शन के दौरान बबलू महतो ने कहा कि यह प्रस्तावित व्यवस्था छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। वहीं, ऋतुराज शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करना चाहिए। यह भी पढ़ें- क्लस्टर सिस्टम का विरोध, मंत्री का पुतला फूंका आजसू ने मांग की है कि रीस्ट्रक्चरिंग और क्लस्टरिंग व्यवस्था क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.