फरीदाबाद, अगस्त 31 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। टाटा कंपनी के रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश का झांसा देकर सेक्टर-7 निवासी से एक लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। ठगी की रकम राजस्थान निवासी आशीष के बैंक खाते में पहुंची थी। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहा था। इसी दौरान उसे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन से जुड़ा एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद वह एक व्हॉट्सऐप चैट में पहुंच गया। वहां उसकी बातचीत एक जापानी महिला से हुई। महिला ने उसे टाटा कंपनी के साथ रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश करने पर 300 प्रतिशत मुनाफा मिलने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने बताए गए बैंक खाते में एक लाख रुपये जमा करा दिए। बाद में स...