मेरठ, जनवरी 3 -- चेन्नई में 4 जनवरी से आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए मेरठ के रिशांत और अंशिका का चयन उत्तर प्रदेश की बास्केटबॉल टीम में किया। प्रतियोगिता का आयोजन बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। दिसंबर में उत्तर प्रदेश सीनियर राज्य चैंपियनशिप में कुल 18 पुरुष और 18 महिला बास्केटबॉल खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश टीम शिविर के लिए किया था। गुरुवार को गाजियाबाद में सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए टीम की घोषणा की गई। रिशान्त का चयन पुरुष टीम में और अंशिका शर्मा का चयन महिला टीम में किया। रिशान्त मेरठ पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र हैं और अंशिका शर्मा शास्त्रीनगर स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स की छात्रा है। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष सौरभ जैन और सचिव मिर्जा बैग, जिला बास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.