रीवा, मार्च 17 -- मध्य प्रदेश के रीवा वासियों को मंगलवार को एक और नई सौगात मिली है। रीवा हवाई सेवा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। अब रीवा से रायपुर के लिए भी तीसरी 72 सीटर विमान सेवा शुरू हो गई है। रीवा एयरपोर्ट पर विधिवत कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के हाथों इसकी शुरुआत की गई। रायपुर के लिए शुरू हुई यह हवाई सेवा, विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा होगी। इसका संचालन एलायंस एयर द्वारा किया जाएगा। रीवा एयरपोर्ट से पांच माह के भीतर यह तीसरी 72 सीटर विमान सेवा है। इससे पहले दिल्ली और इंदौर के लिए उड़ान शुरू हुई थी। इस हवाई यात्रा के शुरू होने को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोगों को इससे काफी फायदा होगा। रायपुर (छत्तीसगढ़) के लिए उड़ान सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.