रीवा, जून 12 -- रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहिया स्थित बोरी फैक्ट्री के सामने गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बालू से लदे एक तेज रफ्तार डम्फर ने, एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, और शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक आपस में दोस्त थे, जो एक दोस्त की मौसी के घर घूमने गए थे, जहां से लौटते समय यह हादसा हो गया गुरुवार की रात गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डम्फर ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, मौके पर चीख पुकार मच गई, इस हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो ग...