रील वीडियो विवाद में महिला हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी शिकंदर समेत दो गिरफ्तार
सीतामढ़ी, जून 17 -- सीतामढ़ी। सहियारा थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने 16 घंटे के भीतर खुलासा कर दियाहै। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ सदर 1 राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे रील वीडियो बनाने को लेकर चल रहा पुराना विवाद मुख्य कारण था। गिरफ्तार में मुख्य आरोपी शिकंदर महतो तथा उसके सहयोगी प्रभास कुमार शामिल है। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। एसडीपीओ सदर 1 ने बताया कि रविवार देर रात हनुमाननगर गांव निवासी मनतोरिया देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.