रील में पिस्टल चमकाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो से युवक पर केस
बलरामपुर, जून 12 -- बलरामपुर। संवाददाता। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील बनाकर रौब दिखाने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरैया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 11 जून को थाना हरैया में तैनात उपनिरीक्षक जय हिन्द यादव को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो की सूचना मिली। वीडियो में एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर उसका प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहा था। पुलिस ने वीडियो की जांच कर युवक की पहचान वैभव तिवारी उर्फ छोटू पुत्र धुनमुन तिवारी निवासी बभनपुरवा मजरा गोपालपुर, थाना हरैया के रूप में की।
जांच के निष्कर्ष जांच में पाया गया कि युवक सार्वजनिक रूप से पिस्टल का प्रदर्शन कर रहा था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा था, जिससे समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.