रील बनाने को लेकर विवाद, पत्नी युवक के साथ फरार
श्रावस्ती, जून 5 -- इकौना,संवाददाता। रील बना कर सोशल मीडिया पर डालने से रोकने पर पति पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी किसी तीन बच्चों को छोड़ कर मोबाइल तथा 90 हजार रुपए लेकर किसी युवक के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने इकौना थाने में तहरीर देकर तलाश कराने की मांग की है। इकौना थाने के गांव भंभरी भगवानपुर निवासी ननकू ने इकौना थाने में तहरीर दी है कि पत्नी मोबाइल से रील बना कर सोशल मीडिया पर डालती है और मना करने पर विवाद करती है। दो दिन पहले भी रील बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद जब वह घर से बाहर गया था तो पत्नी तीन बच्चों को छोड़ कर घर से मोबाइल व 90 हजार रुपए लेकर किसी अन्य युवक के साथ भाग गई। पीड़ित ननकू ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी की तलाश कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.