बांदा, फरवरी 15 -- बांदा। संवाददाता रील बनाकर फालोवर्स बढ़ाने के लिए दो युवाओं ने बाइक से खतरनाक स्टंट किया। वीडियो वायरल होने पर बात पुलिस तक पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने बाइक को सीज करते हुए दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। रील बनाने की चक्कर मे युवा अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। जान जोखिम में डालकर बाइकों में खतरनाक स्टंट करने के साथ फालवर्स बढ़ाने की चक्कर में सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। गिरवां थाने की पुलिस ने दो पहिया वाहन से खतरनाक स्टंट करने वाले युवकों के वाहन को सीज करते हुए चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि सोशल मीडिया पर दो पहिया वाहन से खतरनाक स्टंट करते हुए कुछ युवकों का वीडियो संज्ञान में आया था। तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.