रुद्रपुर, मार्च 23 -- किच्छा। पुलिस ने 12 बोर के तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास एक कारतूस बरामद किया। आरोपी ने बताया कि उसने रील बनाने के लिए तमंचा रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार को उपनि. दीपक जोशी पुलिस कर्मियों के साथ काली मंदिर तिराहे पर गश्त कर रहे थे। इस बीच पुलिस को देखकर एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम मुकेश पुत्र नारायण दास निवासी नई सुनहरी किच्छा बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रील बनाने के तमंचा रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...