गुड़गांव, जनवरी 6 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। मिलेनियम सिटी की सड़कों पर रील बनाने का भूत युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। रील बनाने के लिए सोहना रोड पर कार से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और कार नंबर के आधार युवकों की पहचान की जा रही है। वायरल वीडियो सोहना रोड स्थित सिग्नेचर ग्लोबल डैक्सिन एक्स फैक्टर सोसाइटी के गेट के बाहर का बताया जा रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता। 12 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार को तेजी से गोल-गोल घुमाते हुए (ड्रिफ्टिंग) देखा जा सकता है। कार की खिड़कियों से तीन युवक बाहर लटके हुए हैं। कार चला रहा युवक भी खिड़की से बाहर निकलकर हाथ लहराते दिख रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला का गाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.