कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- सोशल मीडिया पर रील बनाकर उसे वायरल करने के चक्कर में लोग नियम कानून से खिलवाड़ कर रहे हैं। हाल ही में एक युवती ने निर्माणाधीन रामगवन मार्ग पर वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया। हालांकि इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं थी, इसके बावजूद लोगों ने आपत्ति जाहिर की। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो युवती से पूछताछ की गई। युवती ने इस मामले में पुलिस प्रशासन से लिखित माफी मांगी है। साथ ही वादा किया कि वह दोबारा ऐसी रील नहीं बनाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...